फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित बस ने रसिन मोड़ के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सीने और पेट में चोट आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत गढीवा के अहिरनपुर निवासी विनोद यादव (22) पुत्र लल्लू यादव शनिवार को बाइक से मप्र के छतरपुर जिला स्थित सरवई गांव ससुराल गया था। रविवार की दोपहर को वहां से लौटते समय झांसी मिर्जापुर हाईवे पर रसिन मोड़ के पास कर्वी से बांदा जा रही जीरो रोड डिपो की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही युवक बाइक समेत बस के नीचे चला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
आस पास के लोगों ने बस के चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक और कंडक्टर बस छोड़कर मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिये परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

युवक के चाचा मनोज यादव ने बताया कि विनोद कर्वी में एक परचून की दुकान में नौकरी करता था। वह दो भाईयों में बड़ा था। उसका एक साल पहले ही विवाह हुआ था। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी शबनम मायके गई थी। वह पत्नी से मिलने ससुराल गया था। पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को थाने में लाकर खड़ा कराया।
हादसे के बाद बस से कूदक र भागे यात्री
हाईवे पर हादसे के बाद लगभग 15 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान बस में सवार लगभग 15 यात्रियों के चेहरे में भय दिखा। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बस को रोककर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, तो चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग निकले। इस पर ग्रामीण ने बस में आग लगाने की योजना बनाने लगे। इतना सुनते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और सभी यात्री बस से कूदकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें