फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरतकूप थाना अंतर्गत पतौड़ा मोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नयागांव जिला सतना के पथरा पालदेव निवासी रामकृपाल रिश्तेदारी में पुनाहुर विसंडा जिला बांदा गया था। बृहस्पतिवार रात को बाइक से गांव के ही एक रिश्तेदार के साथ वहां से लौटते समय हादसे में रामकृपाल की मौत हो गई और उसका रिश्तेदार घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें