फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: क्रशर मालिक से अवैध वसूली में कई मंत्रियों की हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा ने गुरुवार को जिला पार्टी कार्यालय में कहा कि सरकार महोबा के क्रशर मालिक की हत्या के आरोपी आईपीएस अफसर को बचाने में जुटी है।
विज्ञापन

उन्होंने क्रशर मालिक से धन उगाही में कई मंत्रियों की हिस्सेदारी का आरोप लगाया। कहा हाथरस की घटना से जनता कानून व्यवस्था से वाकिफ हो चुकी है।
प्रदेश में एक जाति विशेष को निशाना बनाकर सपाइयों को बदनाम किया जा रहा है। कोरोना काल में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार किसानों व युवाओं को झूठे सपने दिखाकर बरगला रही है।
जिला पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा व लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति, नीयत व नेताओं की पोल खोलने को वह जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। देश संविधान से नहीं आरएसएस के एजेंडे से चल रहा है। किसान, मजदूर, नौजवान व महिलाएं पीड़ित हैं।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय जनता से जो किए गए वादे को पूरा नहीं किया। विकास पूरी तरह रुका है। चार साल में चार बार बिजली का बिल बढ़ चुका है और कर्मचारियों का 50 फीसदी वेतन काटा गया है। जनता भाजपा शासन से ऊब चुकी है।
लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं चरम पर हैं। सरकार पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज दबा रही है। इसके पूर्व नेताओं ने ग्राम जोरवारा में सपा नेता सिद्धार्थ पांडेय की मौजूदगी में चौपाल को संबोधित किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, महासचिव फराज खां, राजीव लोचन त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू, राजेंद्र शुक्ला, फूलचंद्र करवरिया, श्याम बिहारी यादव, रुद्र प्रसाद यादव, शेरा यादव, अरशद खान, नरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, जेपी तिवारी, सुरेश यादव, मो. निजाम सिद्दीकी व मो. गुलाब खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें