फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की भिड़ंत से बाइक सवार की मौत, दोस्त रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। गांव के दोस्त की शादी में साथी के साथ बाइक से जाते समय ट्रैक्टर से भिड़ंत होने पर एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे दोस्त के गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

अहिरी गांव निवासी अजय (25) पुत्र रामदुलारे, दोस्त होरीलाल पुत्र चुनकाई के साथ बाइक से वीरेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए मऊ जा रहे थे। अहिरी गांव के पास ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। घायल होरीलाल को गंभीर दशा के चलते चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर किया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी भोला व दो पुत्रियो का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें