Bike rider dies due to collision with unknown vehicle on highway
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मामा के लड़के की शादी से लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की16 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। वह हेलमेट लगाए था।
थानाक्षेत्र के कुई गांव का शिवसागर (25) पुत्र मैकू चकवा खंडेहा गांव में मामा के पुत्र रमेश के शादी समारोह से मंगलवार की सुबह बाइक से घर जा रहा था। रैपुरा थाना अंतर्गत मैकी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाइयों में मृतक छोटा था। मां बदमिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरी कर भरण-पोषण करता था। पांच जून 2021 को मृतक की शादी हुई थी। घटना से पत्नी के आंसू नहीं थम रहे हैं।
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle on highway- फोटो : CHITRAKOOT