फोटो-2- ट्रक की टक्कर से घायल वृद्घ को खेत से उठाकर लाते पुलिसकर्मी व अन्य
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर के जिला अस्तपाल के पास सोनेपुर रोड मेें एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे वृद्ध और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
शुक्रवार को अधिवक्ता नसीम निवासी कर्वी अपनी बाइक में शिवरामपुर निवासी विष्णु गोपाल (80)पुत्र रामसहाय को लेकर कलेक्ट्रट परिसर में बंदूक के रिनूवल कराने के लिए गए थे। जब वापस वहां से आ रहे थे, तो जिला अस्पताल के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। उन्हें पुलिस के जवान व अधिवक्ताओं ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के समय बंदूक जमीन पर पड़ी रही। इसको अधिवक्तओं ने उठाकर वृद्ध के परिजनों को दे दिया। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। घायल वृद्ध को गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफ र कर दिया। जहां रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में शोक छा गया। मृतक के तीन पुत्र हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।