खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट (नयागांव) थाना क्षेत्र के गोदावरी के पास रविवार देर शाम को ई रिक्शा व बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक भरतकूप थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
थाना के एसआई अश्विनी मिश्रा ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे सूचना मिली कि गोदावरी के पास ई रिक्शा व बाइक में टक्कर हुई है। मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी थी। उसके जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान हुई है। मृतक भरतकूप थाना क्षेत्र के सिलखोरी गांव निवासी दिनेश पाल (30) के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है।