फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के मोहरवा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, कार चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रामारा निवासी रामसवारे का पुत्र गोविंदा कुमार (20) बाइक से चोरहा पैकौरा निवासी फूफा रामकंधई को पथरी की दवा देने जा रहा था। मोहरवा के पास पीछे से कार चालक पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन निवासी अभिषेक सिंह ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक और कार चालक घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी राजापुर ले गई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान गोविंदा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मां ननकी देवी, बहन मनीषा, निशा देवी और भाई दुर्गविजय रोने-बिलखने लगे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें