फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार चालक भी घायल

Thu, 09 Jan 2025 05:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजापुर थाना क्षेत्र के मोहरवा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, कार चालक भी घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रामारा निवासी रामसवारे का पुत्र गोविंदा कुमार (20) बाइक से चोरहा पैकौरा निवासी फूफा रामकंधई को पथरी की दवा देने जा रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


मोहरवा के पास पीछे से कार चालक पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन निवासी अभिषेक सिंह ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक और कार चालक दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी राजापुर ले गई। दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान बाइक सवार गोविंदा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मां ननकी देवी, बहन मनीषा, निशा देवी और भाई दुर्गविजय रोने-बिलखने लगे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों वाहन थाने में खड़े कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें