फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। रैपुरा थाना अंतर्गत रामनगर कस्बे के बिजली पावर हाउस के पास झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक की मौत हो गई। बाइक सवार रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर गांव निवासी अंकित पटेल (22) पुत्र राममिलन शहर के मिशन रोड स्थित गली में किराने की दुकान खोले था। गुरुवार देर शाम को अंकित परिवार के सदस्यों शिवम (15) पुत्र विरेंद्र और विक्की (17) पुत्र बलराम निवासी सिद्धुपुर के साथ बाइक से मऊ थाना क्षेत्र के पियरा गांव निवासी रिश्तेदार सूरजभान के यहां तिलक समारोह में जा रहा था।
वे रामनगर के पास पहुंचे ही थे, तभी प्रयागराज की ओर से आ रही एक बेकाबू कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। इससे बाइक पर सवार अंकित, शिवम और विक्की सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीआरवी पुलिस ने मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अंकित पटेल की मौत हो गई और शिवम व विक्की को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रैपुरा थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के कारणों की जानकारी अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें