फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का अपहरण, नाटकीय ढंग से लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बरगढ़। मऊ कस्बे में कोचिंग पढ़ने जा रहे इंटर के छात्र का अज्ञात बोलेरो सवार साधू वेशधारी युवक ने अपहरण कर लिया। 24 घंटे में किशोर एक ढाबे के पास खड़ी बोलेरो से किसी तरह भाग कर घर पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी होते ही खोजबीन व जांच की। दावा किया कि कोई अपहरण नहीं हुआ था किशोर ने स्वयं पूरी साजिश रची है। अब परिजनों के भय से झूठी कहानी बता रहा है।
विज्ञापन

बरगढ़ के कटैया डांडी निवासी कामता ओझा का पुत्र दिव्यांशु परिजनों के साथ पढ़ाई के लिए मऊ के गायत्रीनगर में किराए के कमरे में रहता है। दिव्यांशु ने बताया कि सोमवार की शाम को वह कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में उसे एक बोलेरो सवार अज्ञात लोगों ने रोका और रास्ता पूछने लगे। तभी साधू वेषधारी युवक उतरा और उसे कुछ सुंघा दिया और बोलेरो में घसीटकर बैठा लिया। बोलेरो में चार लोग पहले से बैठे थे। देर रात को होश आने पर देखा कि एक अज्ञात ढाबे के पास बोलेरो खड़ी थी और सभी लोग खाना खा रहे हैं। किसी तरह वह निकलकर भाग निकला। इसके बाद मंगलवार की दोपहर को कई लोगाें की मदद से घर पहुंचा। किशोर के चाचा रामचंद्र ओझा ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पूरे मामले में थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने कहा कि किशोर की कहानी पूरी फिल्मी है। रोज वह साइकिल से कोचिंग जाता था लेकिन सोमवार को पैदल गया वह भी नियमित मार्ग से न जाकर दूसरे मार्ग से गया। दिनदहाड़े शाम चार बजे जिस स्थान की घटना बताई जा रही है वहां हमेशा चहल पहल रहती है और दुकान खुली रहती है लेकिन किसी ने भी ऐसी किसी घटना को देखने से इंकार किया। पूरी संभावना है कि किशोर परिजनों के भय से अब ऐसी कहानी बता रहा होगा लेकिन उसका अपहरण नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें