फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की गिरने से मौत

विज्ञापन
फोटो 20 सीकेटीपी 33 निशां मिश्रा फाइल फोटो। - फोटो : भतीजी की हत्या के बाद आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई जिससे बाइक सवार महिला की गिरकर मौत हो गई। वह जिला मुख्यालय में पढ़ाई कर रहे बच्चों से मिलने आ रही थी।
विज्ञापन

सरधुआ थाना अंतर्गत चिल्लीमल गांव निवासी अशोक कुमार मिश्र पत्नी नीता (32) के साथ मंगलवार की देर शाम जिला मुख्यालय कर्वी आ रहे थे। सुरसेन सड़क पर अहिरनपुरवा के पास सड़क पर बने ब्रेकर और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी के कारण उनकी बाइक उछल गई। बाइक से गिरने पर नीता के सिर में गंभीर चोटें आईं।
उन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि उनकी बेटियां दीप्ति, कृष्णा और शिल्पी किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करती हैं। वह और निशा बेटियों से मिलने के लिए आ रहे थे। नीता की मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई। पहाड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें