फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, फूफा घायल

विज्ञापन
फोटो-12- अनिल कुमार- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
बरगढ़। मध्यप्रदेश सीमा से सटे बरदहा घाटी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फूफा-भतीजा घायल हो गए। इलाज के दौरान भतीजे की मौत हो गई। हेलमेट नहीं लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट लगी थी। हादसा रविवार की देरशाम हुआ।
विज्ञापन

बरगढ़ कस्बे के विनोवा नगर निवासी अनिल कुमार (25) अपने फूफा शिवबदन निवासी रीवा मध्यप्रदेश को छोड़ने उनके घर बाइक से जा रहे थे। मध्यप्रदेश सीमा स्थित बरदहा घाटी के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अनिल कुमार की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी निर्मला का रो रो कर बुरा हाल है। बताया कि पति अनिल बरगढ़ कस्बे की एक संस्था में काम करते थे। एक पुत्री नित्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें