फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-16- रिंकू - फाइल फोटो-
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
संवाद न्यूजएजेंसी
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना अंतर्गत गोंडा मोड़ पर तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हुआ। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

बाबूपुरा पहाड़ी निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसका पुत्र रिंकू (22) मंगलवार की सुबह अपनी ससुराल रसिन गया था। रात को गांव वापस आते समय जैसे ही गोंडा मोड के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहन की लाइट उसके चेहरे पर पड़ी। इसके बाद उसने संभलने का प्रयास कर उस वाहन से बचने के लिए बाइक सड़क किनारे की लेकिन अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंंची। उसे शिवरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें