चित्रकूट। पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने अभियान चला कर कई जगहों पर छापेमारी की। इसमें 60 लीटर कच्ची शराब मिली और पांच क्विंटल लहन नष्ट किया।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि टीम के साथ शहर के गल्ला मंडी, शंकर बाजार तथा शिवरामपुर में ठेलों खोमचों गुमटियों/डिब्बों की चेकिंग की। इसके अलावा भैरो पागा में अवैध शराब के अड्डा पर छापेमारी कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की और पांच क्विंटल लहन नष्ट किया। कारोबारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मौके पर कर्वी के आबकारी निरीक्षक प्रणव पांडेय, मऊ व राजापुर के आबकारी अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद