सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राइवेट बस से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई। भाई घायल हो गया।
मंगलवार की शाम को कपूरी गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र दिनेश अपने भाई के साथ बाइक से मुख्यालय की ओर आ रहा था। रैपुरा के पास सड़क पर खड़ी प्राइवेट बस से बाइक टकरा गई। जिससे दोनों भाई गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा मय फोर्स पहुंचे और दोनों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल मनीष की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट पहने था- (संवाद)