चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदगहना गांव के पास एक मैक्स और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक मैक्स के नीचे घुस गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकीकुंड निवासी लवकुश द्विवेदी रविवार को बाइक से मुख्यालय आया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी हाईवे पर चंद्रगहना गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक कैब के नीचे घुस गई और बाइक चालक छिटककर दूर जा गिरा। आस पास के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।