फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बैलगाड़ी से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधुवा। गडौली मोड़ के पास गुरुवार देर शाम एक बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक गिर कर घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे का इलाज चल जारी है।
विज्ञापन

चिल्ली मल भैरव का पुरवा निवासी धमेंद्र कुमार ने बताया कि वह चाचा लवकुश के साथ लमियारी बैंक से रुपये निकालने गया था। शाम करीब सात बजे लौट रहे थे। तभी गडौली मोड़ के पास पहुंचते ही सामने आई बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी राजापुर लेकर गए। वहां डॉक्टर ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। लवकुश छह भाई थे। एसआई मुन्नीलाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें