बरगढ़। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बरगढ़ थाना अंतर्गत मुख्य सड़क पर अचानक भैैंस के आने पर बाइक टकरा गई। टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी मऊ पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
रींवा मप्र जिले के डभौरा निवासी कमलेश ने बताया कि उसका पुत्र अनुराग सेन(25) शुक्रवार को मऊ क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापसी के दौरान हाईवे के बरगढ़ थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के आगे पहुंचा तो सड़क पर अचानक एक भैंस आ गई। इससे बाइक भैंस से टकरा गई। अनुराग लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर उसके शव को परिजनों को सौंपा।