फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 10 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को शिवरामपुर सीएचसी से जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के तेंदुली, बिंदकी निवासी रोहित तिवारी ने बताया कि उसके बड़े भाई विवेक तिवारी (45) बाइक से अपने दोस्त अंकित दीक्षित के साथ धर्मनगरी स्थित भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए सोमवार शाम पांच बजे घर से निकले थे। रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि भरतकूप थाना अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भरतकूप मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए हैं।
हादसे की सूचना पाकर पहुंचे तो उसके भाई विवेक तिवारी की मौत हो चुकी थी और साथी अंकित दीक्षित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन कानपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन

बताया कि विवेक पेट्रोल पंप में सेल्समैन थे। अभी शादी नहीं हुई थी। वह छह भाई हैं। मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचीं मां मायादेवी व पिता हरीशंकर तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर दोनों को सीएचसी ले गए। वहां एक को मृत घोषित कर दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें