चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चुनहापुरवा मार्ग पर शनिवार की रात को तेज गति से जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार रगौली निवासी दयाशंकर द्विवेदी (30) पुत्र बडकू द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद लगभग एक घंटे तक युवक मौके पर पड़ा रहा। इसके बाद राहगीरों ने यूपी 112 और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।