फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने टकराईं बाइक, एक की मौत

Mon, 22 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाइवे किनारे पहरा मोड़ पर आमने-सामने बाइकों की टक्कर में सफाई कर्मी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गगनेधी तालाब, अतर्रा बांदा निवासी हेमंत कुमार (36) पुत्र गुलाब रविवार शाम को बाइक से अपने रिश्तेदार जियालाल निवासी बघेलाबारी फतेहगंज को लेकर निमंत्रण पर पहरा गांव स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह हाइवे किनारे पहरा गांव के लिए मुड़ा तभी सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


जिसमें हेमंत व उसका साथी  गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हेमंत की मौत हो गई। जबकि जिलालाल का इलाज चल रहा है। दूसरा बाइक सवार हादसे में बाल-बाल बच गया।  
विज्ञापन

सूचना पर सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतक अतर्रा में सफाई कर्मी था। रोती बिलखती पत्नी पैसुनी देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें