फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की बस्ती में हाईटेंशन बिजली का तार गिरा, मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी क्षेत्र के डोडा माफी गांव में हाईटेंशन लाइन गिरने से हड़कंप मचा गया। लाइन एक घर में लगी टिन शेड में गिरी। इससे आसपास के घरों में करंट फैल गया। जान बचाने को ग्रामीण अपने अपने घरों से निकल आए। घटना में तीन घरों के लोग बाल-बाल बचे। 16 घरों में लगे बिजली के उपकरण फूंक गए। ग्रामीणों ने गांव के लाइन मैन को सूचना देकर लाइन बंद कराई।
विज्ञापन

डोडा माफी गांव में रविवार की सुबह ग्रामीण सोकर उठे ही थे कि अचानक रामकरन यादव के घर में लगे टिन शेड में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। पड़ोसी छोटे लाल मिश्र सहित अन्य तीन घरों में करंट फैल गया। जिससे गांव हड़कंप मच गया। घर मेें सो रहे सभी ग्रामीण घरों से निकल आए।
आनन फानन में गांव के लाइनमैन को सूचना दी। जिससे विद्युत की आपूर्ति बंद कराई गई। कर्मचारियों ने लाइन को ठीक कराया। मारंकुडी क्षेत्र के बिजली विभाग के अवर अभियंता शैलेश प्रजापति ने बताया कि बिजली की तार गिरने से एक घर में आग लग गई थी। जिससे ग्रामीण डर गए थे। कोई दुर्घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें