फोटो-12-विद्युत समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोढ़वारा गांव के निवासी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लोढ़वारा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत तामबानी मेें आंधी से विद्युत पोल टूट गया। जिससे कई दिनों से बिजली की आपूर्ति न होने से गांव के निवासियों ने लोढ़वारा सब स्टेशन का घेराव कर नाराजगी जताई। कहा कि कई दिनों से बिजली न होने से जूझना पड़ रहा है।
सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र के लोढ़वारा सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत तामबानी में विद्युत की आपूर्ति पर ग्रामीणों ने लोढ़वारा सब स्टेशन का घेराव कर विरोध जताया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया।
गांव के रामचंद्र, गजराज, बांके बिहारी, लवकुश आदि बताया कि तीन दिन पहले आयी आंधी के कारण गांव में लगा विद्युत का खंभा गिर गया। जिसको आज तक नहीं लगाया गया। जिससे विद्युत की आपूर्ति तीन दिन से बंद हैं।