फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस ने मानिकपुर कस्बा निवासी एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवक मुंबई में सिलाई का काम करता है।