बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में बिजली व्यवस्था बदहाल है। इस पर सपाइयों ने पटेल तिराहे के पास स्थित अधिशासी अभियंता (विद्युत) कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। सपाइयों ने कहा कि बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां और झंडे लेकर मुख्यालय के बस स्टैंड से नारेबाजी करते हुए पटेल तिराहा स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। यहां धरना, प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लो वोल्टेज और कटौती से धान की रोपाई नहीं हो पा रही। इससे किसानों में आक्रोश है। भाजपा के चुनाव के दौरान किए गए वादे खोखले साबित हो रहे हैं। सपा शासनकाल में जनपद विद्युत कटौती मुक्त था। स्थायी समाधान के लिए कई सब स्टेशनों का निर्माण कराया गया। यह गलत नीतियों से अब तक चालू नहीं हो सके। जिले के लोग बिजली समस्या से जूझ रहे हैं।
इस मौके पर फराज खां, अनिल शर्मा, रजनीश जोशी, गुलाब खां, सत्यनारायण पटेल, अनुज निगम, उमाकांत यादव, मंगल सिंह, गुलाब चंद्र साहू, शिवनारायण गुप्ता, मोहम्मद रेहान, नरेंद्र यादव, रमेश, अमर सिंह, शेरा यादव आदि मौजूद रहे।