फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू (भानु)गुट के कार्यकर्? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

गुरुवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि अन्ना मवेशी मुसीबत बने हुए हैं। यह खरीफ की फसल बर्बाद कर रहे हैं। इससे तगड़ा नुकसान हो रहा है। रखवाली के दौरान यह हमलावर हो जाते हैं। इनके डर से कई किसानों ने बुआई भी नहीं की। तमाम बार मांग के बावजूद गोशाला का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो 10 अगस्त को आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव अरुण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विष्णु सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें