फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आए फेरी वाले की मौत

विज्ञापन
ध्यान सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। पहाड़ी थाना इलाके के कहेटामाफी गांव में मंदाकिनी नदी के पुल पर गिरी बिजली की चपेट में फेरी करने वाला आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक फतेहपुर जिले का रहने वाला था। वह दो साथियों के साथ पहाड़ी क्षेत्र में फेरी लगाकर जूते, चप्पल बेचता था।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले की खागा तहसील के गांव छीबी तौरा थाना सुल्तानपुर निवासी ध्यान सिंह लोध (24) पुत्र हीरालाल अपने गांव के कुछ युवकों के साथ कहेटामाफी गांव में गोविंद सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। सभी गांव- गांव फेरी लगाकर जूते, चप्पल बेचते थे। साथियों के अनुसार ध्यान सिंह शुक्रवार शाम बाइक लेकर मंदाकिनी नदी की ओर गए थे। वह पुल पर खड़े होकर नदी का नजारा देखने लगे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बिजली गिरने से वह चपेेट में आ गए। इससे मौत हो गई। पुलिस टीम ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें