फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश को हराकर बिहार की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश और बिहार की टीमों के बीच मैच खेला गया। बिहार की टीम ने 12 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 133 रन बनाए। राजीव ने 44 गेंदों पर 44 रन और बाबूलाल ने 33 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। निखिल ने दो ओवर में 18 रन देकर एक विकेट और सूरजभान ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। तनवीर ने 32 गेंदों पर 42 रन और मेहताब ने 30 गेंदों पर 29 रन बनाए। प्रताप ने तीन ओवर 20 रन देकर दो विकेट लिए और अंजेश ने तीन ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया। बिहार की टीम ने इस मुकाबले को 12 रन से जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें