फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचा बड़ा अखाड़ा का विवाद

विज्ञापन
फोटो- 1- बड़ा अखाड़ा में महंत पद को लेकर विवाद में पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बड़ा अखाड़ा खोही की महंती को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को महंत श्यामदास ने पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि महंती का जबरन दावा कर रहे शशि बिंदु के साथ कई अपराधी किस्म के लोग हैं, जो धन के लालच में यह सब कर रहे हैं। शशि बिंदु के खिलाफ भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बड़ा अखाड़ा के महंत ने बताया कि दिसंबर 2021 में महंत कल्याण दास का निधन हो गया। इसके बाद रीतिरिवाज से क्षेत्र के साधु संतों ने उन्हें कंठी माला पहनाकर महंत बनाया। आरोप लगाया कि शशि बिंदु ने साथियों के साथ अखाड़े में आकर अपशब्द कहे और सभी को बाहर जाने के लिए कहा था।
पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। आरोप लगाया कि शशि बिंदु अपराधी किस्म के आदमी हैं। उनके साथ आए व्यक्ति को पुलिस पुराने मामलों में तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सदर सीओ शीतला प्रसाद पांडेय को दी है। इस मामले में सीओ सिटी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

उधर आरोपी शशि बिंदु ने कहा कि उन्होंने वैधानिक बातचीत की है। उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। महंत कल्याणदास ने निधन के पूर्व उन्हें ही यहां का महंत बनाने के लिए कहा था। इसका पत्र भी मेरे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें