फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर/पहाड़ी (चित्रकूट)। सदर कोतवाली के राजापुर-पहाड़ी मार्ग पर चुनहापुरवा गांव के पास साइकिल सवार मजदूर को किसी वाहन ने बुधवार की देर शाम टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को यूपी-112 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी उमेश कुम्हार (27) साइकिल से सीतापुर कस्बा निवासी रिश्तेदार महावीर के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। चुनहापुरवा गांव के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इस पर यूपी-112 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे उसकी पत्नी उमेशिया और मां अभिलाषा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बच्चे राघव और जीतू हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें