फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बकाया मजदूरी भुगतान की मांग पर भीम आर्मी का प्रदर्शन

Sat, 23 May 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और तीन सूत्रीय मांग पत्र उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायत अरछा बरेठी के मजदूरों को ठेकेदार ने पांच माह से मजदूरी नहीं दी है। एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ितों की सहायता राशि की पत्रावली महीनों से लंबित है। तीसरी मांग सीतापुर स्थित एक इंटर कॉलेज से संबंधित है। यहां प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति पर छात्र-छात्राओं से अवैध फीस वसूली का आरोप है। गौतम ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भीम आर्मी अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। इस मौके पर जिला महासचिव श्रीपाल प्रजापति, रामसूरत पासवान और कुंवर सिद्धार्थ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें