फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक में भिड़ीं रोडवेज बसें, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 08 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में दो बस चालकों ने यात्रियों की जान को दांव में लगा दिया। बेड़ी पुलिया के पास दोनों में भिड़ंत भी हो गई। शुक्र रहा कि दोनों बसों में से कोई सवारी हताहत नहीं हुई।
विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक चालक को धुन दिया। कोतवाली प्रभारी और सीतापुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराया और दोनों बसों के चालकों को कोतवाली ले गए।

घटना रविवार सुबह लगभग छह बजे की है। बताया जाता है कि कर्वी बस स्टैंड से बांदा डिपो की दो बसें बांदा की ओर रवाना हुईं। दोनों बसों के चालक एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, जिससे कई बार दोनों भिड़ते-भिड़ते बचीं। आखिरकार बेड़ी पुलिया के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बसों के शीशे भी टूटे।
विज्ञापन


हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक बस के चालक को घसीटकर धुन दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी केपी दुबे और सीतापुर चौकी प्रभारी नीरज यादव ने लोगों को समझाया बुझाया और बसों को किनारे कर हाईवे का आवागमन सुचारु किया।

उन्होंने बताया कि सवारियों में से कोई भी शिकायत करने या वादी बनने को तैयार न होने की वजह से दोनों चालकों को बाद में छोड़ दिया गया। बसों को आरएम के निर्देश पर पहुंचे कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में चालकों पर कार्रवाई के लिए आरएम को रिपोर्ट दी गई है। बताया कि बसें बांदा डिपो की थीं। आरएम ने दोनों पर विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें