फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़े दुकानदार, बचे बराती फंसे घराती

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर गांव में रविवार की सुबह दो दुकानदारों के विवाद में वह तो बच गए लेकिन वहां मौजूद शादी वाले घर के तीन लोगों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव में सुबह सामान बेचने को लेकर दो दुकानदारों रज्जू व सीताराम के बीच मारपीट होने लगी। दुकान के पास ही छोटा प्रसाद की भतीजी का विदाई कार्यक्रम चल रहा था। मारपीट होते देख कुछ बराती व अन्य भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों दुकानदार भाग निकले। पुलिसकर्मियों को मौके पर मौजूद बराती जानकारी देने लगे। इस बीच पुलिसकर्मी तीन बरातियों को कोतवाली चलने को कहा। यह देख शादी वाले घर के लोग पहुंचे और वार्ता करने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मी छोटा, महेंद्र व रमेश को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और शाम को तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें