फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। अन्ना मवेशी समेत किसानों की कई समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने सोमवार को सदर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम रामप्रकाश को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि आवारा जानवरों से किसानों की खरीफ की अधिकांश फसलें नष्ट हो चुकी हैं। किसान रबी की फसल के लिए चिंतित है। गांवों में जगह-जगह अस्थायी या स्थायी पशु बाड़े बनाए गए, इसके बाद भी गोवंश खेतों और सड़कों पर घूम रहे हैं। बताया कि बछरन, अर्जुनपुर, रमपुरिया व गनीवा में लगभग तीन सौ गोवंशों से किसान परेशान हैं।
जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि बिजली व्यवस्था से किसान परेशान है, लो वोल्टेज के चलते सरकारी और निजी नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। राजकिशोर सिंह ने कहा कि किसानों के उत्पादन में केवल धान व गेहूं की खरीद ही समर्थन मूल्य पर की जाती है।
विज्ञापन

सरसों, चना, मसूर, ज्वार, बाजरा, उड़द व मूंग आदि फसलों का समर्थन मूल्य सरकार द्वारा घोषित किया गया है, लेकिन जिले में एक भी दुकान इन फसलों को खरीदने के लिए नहीं खोली गई है। जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह ने कहा कि सरकारी धान खरीद केंद्र समय पर संचालित नहीं हो रहे हैं, जो केंद्र संचालित हैं वहां पर किसानों को नमी व प्रजाति के नाम पर लौटाया जा रहा है।
सभी पीसीएफ केंद्रों को अविलंब संचालित किया जाए। इस दौरान जिला प्रवक्ता हरबख्श सिंह, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, नरेश तिवारी ,विनय कुमार त्रिपाठी ,शिव सिंह, रामेश्वर सिंह, संतगोपाल, विजय सिंह, जसवंत सिंह व छेदीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें