अमर उजाला ब्यूरो
खोही। संत तुलसी दास की जयंती 17 अगस्त को मनाई जाएगी। जिसको लेकर धर्मनगरी के मंदाकिनी नदी के पास स्थित तुलसी शोध संस्थान परिसर व राजापुर कस्बे में स्थित तुलसी कुटीर में महोत्सव मनाया जा रहा है।
धर्मनगरी में बनारस के कलाकार ममता शर्मा के नेतृत्व में अवधी गीत प्रस्तुत किया। जिसके बाद श्री राम के गीत व तिरूअअंतपुर केरल के जॉय कृष्णन सहित अन्य कलाकारों ने करेल की पारंपरिक नृत्य शैली केरला नादनम और शास्त्रीय भरतनाट्यम कुचीपुड़ी के साथ श्रीरामकथा नृत्य नाट्य की प्रस्तुति की। ध्वनि प्रकाश के साथ कलाकारों ने प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
श्रीराम की लीला ने बांधी समां
राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर में भी तुलसी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 अगस्त तक होगा। जिसमें पांचवें दिन श्रीराम की लीला व तुलसी चरित्र लीला का मंचन कलाकारों ने किया। यह कार्यक्रम वंशी वट वृंदावन, मथुरा के कलाकार रामदास महाराज के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हो रहा है। ब्यूरो