फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी में नहाते समय डूबे छात्र की मौत

Mon, 13 Aug 2018 11:52 PM IST
मंदाकिनी में नहाते समय डूबे छात्र की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। परिवार के साथ चित्रकूट घूमने आए छात्र की मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक महोबा जिले के पनवाड़ी का निवासी था। उसके माता-पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
छुट्टियों में दिल्ली से गांव आए रविंद्र अगिभनहोत्री अपनी पत्नी अरूणादेवी व इकलौते पुत्र प्रिंस अगिभनहोत्री (15) के साथ सावन के सोमवार को चित्रकूट आए थे। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार रामघाट में किनारे नहा रहे थे। कुछ देर बाद वह पत्नी के साथ बाहर निकले तो पुत्र प्र्रिंस नहीं दिखा। काफी देर तक उसे तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटा न मिलने पर उसकी मां का बुरा हाल हो गया। वह दहाड़े मारकर रोने लगी। इस बीच पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय नाविकों के साथ प्रिंस की नदी में तलाश शुरू की। लगभग आधे घंटे बाद उसका शव पानी के अंदर ही मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार सीढ़ियों के किनारे सही तरीके से निर्माण न कराने और गिट्टी व सीमेंट भरी बोरियां पड़ी होने से नहाते समय प्रिंस का पैर फंस गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  चौकी प्र्रभारी केशरी प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक कक्षा आठ का छात्र था। उसके एक बहन है वह इकलौता भाई था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें