फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: किसानों को कर्ज मुक्त करने को भाकियू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुख्यालय के पटेल तिराहे के पास प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन (शुक्ला गुट) ने किसानों को कर्ज मुक्त करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर शनिवार को तहसील परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर रामप्रकाश को दिया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि सरकार किसानों की समस्या का निराकरण नहीं कर रही है। दिए गए ज्ञापन में मांग की कि किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए और उन्हें ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाएं।
अन्ना प्रथा पर रोक लगे और उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाए। भूमि संरक्षण, खाद, बीज, पेयजल व सिंचाई की समस्या का निराकरण किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कांगेस की जिला महासचिव सविता पाल को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष साहब लाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी, शिवमूरत द्विवेदी, सीताराम तिवारी, मोहित, रामनरेश यादव, गोपाल व रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें