फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही ने 18 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहला मैच भदोही व बक्सर के बीच खेला गया। इसमें भदोही की टीम बक्सर पर भारी पड़ी। 18 रन से भदोही ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्टेडियम में टूर्नामेंट का डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी धवल जायसवाल ने खुद बल्लेबाजी कर शुभारंभ किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराया। टास जीतकर भदोही टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में उनकी टीम ने कुल 118 रन बनाए। रवि चौधरी ने सर्वाधिक 43 व धीरज
बिंद ने 17 रनों का योगदान किया। बक्सर की ओर से अनिमेष व आशीष ने कसी गेंदबाजी कर तीन तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन अतीक व रवि की घातक गेंदबाजी से अंत में 19वें ओवर में पूरी टीम 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। बक्सर की ओर से सुदर्शन ने 28 व सोनू ने 26 रन बनाए। रवि चौधरी मैन आफ द मैच बने।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील पटेल, पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, विष्णु गुप्ता, कमलेश कुमार, अशोक गुप्ता, रामरतन प्रजापति, अफजल अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें