फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां रहीं अव्वल, टॉप-टू में अर्पिता और श्रुतिकीर्ति

विज्ञापन
सीबीएसई के इंटर का परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सीबीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा। पहले दो स्थानों पर अर्पिता व श्रुतिकीर्ति रहीं। टॉप-15 में छह बेटियां शामिल हैं। पहले परिणाम 15 जुलाई को आने की संभावना थी। सोमवार को परिणाम आने से कई छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को देर शाम जानकारी हो सकी। जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर, केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट व संत थामस स्कूल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर की 12वीं की अर्पिता गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॅाप किया है। केंद्रीय विद्यालय की श्रुतिकीर्ति ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और संत थॉमस स्कूल के अंशुमान सिंह ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्यों ने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर मुंह मीठा कराया। छात्र-छात्राओं ने परिजनों के साथ खुशी मनाई। सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार झा, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार और संत थॉमस के फादर डेनिस ने सफल छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इन्हीं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। टॉप- 15 में इन्हीं विद्यालयों के मेधावी हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद सामाजिक दूरी और मास्क दरकिनार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें