शिवरामपुर (चित्रकूट)। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के गोबरिया गांव के मंदिर के पास आयोजित कन्याभोज के दौरान मधुमक्ख्यिों ने हमला कर दिया। कन्याओं समेत 20 लोगों को मधुमक्खी ने काट लिया। कई को घायलावस्था में जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। सीतापुर के सब्जी मंडी मार्ग निवासी मोहन लाल पुत्र चुनवाद ने कुशवाहापुरवा गोबरिया के एक मंदिर प्रांगण में कन्या भोज का आयोजन किया था।
पूजन के बाद भोजन के दौरान पेड़ पर लगे छत्त्ते से सैकड़ों मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भाग कर जान बचाने लगे। छोटी कन्याओं को अभिभावक गोद में लेकर भागे। इस दौरान कई लोग गिरकर भी चुटहिल हुए। घायलों में मोहन के अलावा विपिन पुत्र मोहन, रिचा पुत्री शिवबरन, लीलावती पत्नी रविशंकर, गेंदालाल पुत्र चुन्नीलाल, शांति पुत्री मुन्ना, गुंजन पुत्री पंचू, आलोक पुत्र रामनरेश, बलराम पुत्र शिवराम, दीपक व पूनम पुत्रगण कमलेश, किरन पुत्री मोहन, हिमांशु, शिवांगी व महिमा पुत्रीगण रामबहोरी, अहम पुत्र शिवराम, खुशी, कांती, अंतिमा व अंजली पुत्रीगण मुन्ना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सभी की हालत अब सामान्य बताई गई है।