फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में दुष्कर्म के प्रयास का उलाहना देने पर बंदूक की बट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। नदी किनारे मवेशी चराने गई किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। किशोरी की मां आरोपी के घर जाकर उलाहना देना महंगा पड़ गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी व उसके परिजनों ने लाठी डंडे व बंदूक की बटों से उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में आरोपियों पर कार्रवाई कराने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। स्थानीय महिला ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी 13 साल की बेटी मवेशी को चराने नदी की ओर गई थी। नदी किनारे बैठे गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो किशोरी ने विरोध कर चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर किशोरी की मां ने आरोपी के घर जाकर उलाहना दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उलाहना देने पर आरोपी व उसके परिजन भड़क गए और लाठी डंडा समेत बंदूक की बटों से उसकी पिटाई कर भगा दिया। इस दौरान कुछ अन्य ग्रामीणों ने आकर उसे बचाया। सोमवार को बहिलापुरवा थाने में तहरीर देकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें