बीएसएनएल कार्यालय के गेट पर बैरिकेडिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/राजापुर। शहर के बीएसएनएल कार्यालय के एक अधिकारी और राजापुर तहसील के लेखपाल के संक्रमित पाए जाने पर बीएसएनएल कार्यालय और राजापुर तहसील को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। दोनों दफ्तर तीन दिन बंद रहेंगे। दमकल टीम ने इन दफ्तरों को सैनिटाइज किया।
बीएसएनएल के अधिकारी और राजापुर तहसील के लेखपाल की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शुक्रवार सुबह बीएसएनएल व राजापुर तहसील कार्यालय को खाली कराया गया। दमकल टीम ने सैनिटाइजेशन किया। बीएसएनएल के एसडीओ विनय सिंह ने बताया कि कार्यालय तीन दिन बंद रहेगा। अंदर मशीनें चलती रहेंगी। इससे नेटवर्किंग की समस्या नहीं होगी। अन्य काम बंद रहेंगे। कार्यालय और पास की कालोनी को सील कर दिया गया। वहीं राजापुर तहसील के लेखपाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तहसील परिसर को सील कर दिया गया। दमकल टीम और मलेरिया निरीक्षक जयशंकर ने कार्यालय परिसर में छिड़काव किया। तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन तहसील कार्यालय हॉटस्पॉट रहेगा। उन्होंने अधिवक्ताआें और कर्मचारियों से विषम परिस्थितियों में मास्क लगाकर कोरोना वायरस से बचाव की अपील की है।