चित्रकूट। आखिरकार पांच दिन बाद लोक निर्माण विभाग की एनएच शाखा ने शहर के ओवरब्रिज की टूटी सड़क बनाने की सुध ली। रविवार को पांच छह स्थानों पर टूटी सड़क पर बालू सीमेंट व गिटटी को मिलाकर मसाला डाला गया। लोगों ने इस सड़क को स्थायी रूप से सही बनवाने की मांग की है।
गौरतलब है कि मुख्यालय के बस स्टैंड से शंकर बाजार को जोड़ने वाले इस ओवरब्रिज की सड़क कई दिनों से पांच छह जगह से टूटी थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिलाधिकारी शुभ्रंात कुमार शुक्ल ने इसे संज्ञान में लिया। जिले की सभी टूटी सड़कों को बनवाने के निर्देश जारी किये थे। इसी क्रम में रविवार को ओवरब्र्रिज की टूटी सड़क की विभाग ने ठेकेदार की मौजूदगी में मसाला डालकर सड़क बनाई गई है। कई लोगों ने निर्माण कार्य में लगाई गई सामग्री पर गंभीर सवाल उठाये हैं।