लुई ब्रेल जयंती पर सीडीओ अमित आसेरी को स्मृति चिन्ह भेंट करती छात्रा।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित दृष्टि संस्था परिसर में दो दिवसीय लुई ब्रेल जयंती समारोह का रविवार को सीडीओ ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को एक दूसरे की मदद कर समाज का जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। समारोह के पहले दिन दृष्टि बाधित छात्राओं के बीच ज्ञान-विज्ञान की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
सीडीओ डॉ. अमित आसेरी ने कहा कि लुई ब्रेल के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि सीनियर छा़त्राओं के बीच भाषण, चित्रकला, ब्रेल रीडिंग-रायटिंग और संगीत गायन की प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसका परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।
चार जनवरी को लुई ब्रेल की जयंती मनाई जाएगी। संस्था द्वारा लुई ब्रेल की गायत्री पद्धति से बर्थडे मनाने के अलावा दोपहर को एक दिव्यांग जागरूकता रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव बलबीर सिंह ने किया।
इस मौके पर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, विजयचंद्र गुप्त, सुधीर अग्रवाल, लल्लूराम शुक्ल, सुषमा सिंह, वर्षा गुप्ता, संरक्षक केजीगुप्त, पंकज दुबे, अरुण व बसंत लाल मौजूद रहे।