फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बरुआ बांध लबालब, छह गांवों पर संकट

विज्ञापन
24 सीकेेटीपी-13-बरूआ बांध में बढ़ा जलस्तर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फोटो कैप्शन-
विज्ञापन


24 सीकेेटीपी-13-बरूआ बांध में बढ़ा जलस्तर। संवाद
जलस्तर 145.78 मीटर पहुंचा, स्पिलवे गेट खोलने की चेतावनी
भरथौल, मछरिहा, तरांव, गोबरिया, टिटिहरा मऊबा और पहाड़िया गांवों में आ सकती है बाढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। धर्मनगरी में बृहस्पतिवार सुबह से बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से बरुआ बांध का जलस्तर 145.78 मीटर तक पहुंच गया है।
पानी बढ़ने पर स्पिलवे गेट (बांधों पर लगा नियंत्रित करने वाला यंत्र) किसी भी समय खोले जा सकते हैं। सिंचाई विभाग ने प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें बरुआ नाले के किनारे बसे गांवों को सतर्क करने को कहा गया है। सहायक अभियंता एसके प्रसाद ने बताया कि बांध की क्षमता 18.395 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है। बारिश जारी रहने से गेट खोलने की नौबत आ सकती है। गेट खुलने पर भरथौल, मछरिहा, तरांव, गोबरिया, टिटिहरा मऊबा और पहाड़िया गांवों में बाढ़ आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को फिलहाल बोआई नहीं करने की सलाह
बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिलहाल नियंत्रण में है। नदी खतरे के निशान 126.50 मीटर के मुकाबले 123.50 मीटर पर बह रही है। यह अभी खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे है। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने किसानों को फिलहाल बोआई नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के कारण भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें