पहाड़ी (चित्रकूट)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बीआरसी पहाड़ी में ''''''''मेरे सपनों का भारत'''''''' चित्रकला, भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। कक्षा-8 की मोनिका तिवारी ने इसमें प्रथम स्थान हासिल किया। विकासखंड के 103 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने विकसित, स्वच्छ और सशक्त भारत की कल्पना को चित्रों में उकेरा। चित्रकला में मोनिका तिवारी प्रथम, सलोनी द्वितीय और कमला रानी तृतीय रहीं। सृष्टि, रागिनी, खुशबू, सुनैना, लक्ष्मी, ऋषि ओम और मोहित चौथे से दसवें स्थान पर रहे। एआरपी मनीष शुक्ला, आलोक साहू, संतोष कुमार, डॉ. रामप्यारे और शिव प्रकाश निषाद ने शीर्ष 10 को पुरस्कृत किया। ये छात्र 28 सितंबर को टाउन हॉल कर्वी में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। बीईओ राजेश कुमार ने कहा कि उद्देश्य बच्चों को अपने सपनों को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का मौका देना है। (संवाद)