चित्रकूट। जिले में मंगलवार की सुबह से ही हवा के साथ बूंदाबांदी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह तेज बारिश भी हुई है। जिससे घरों से निकलना लोगों का मुश्किल हो रहा है। मौसम बदलने से बीमारी भी फैल रही हैं। दो दिन पहले भी आंधी व तेज बारिश हुई थी। जिससे कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए थे इन क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित है।
मंगलवार से भी सुबह मौसम खराब हो गया। आकाश में बदली छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। जिससे घरों से निकलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब होने से सर्दी जुखाम से भी मरीज पीड़ित हो रह हैं। दो दिन पहले आंधी व तेज बारिश होने से कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए थे। जिससे मानिकपुर, भौंरी, राजापुर, पहाड़ी व भरतकूप क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।