फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बरगढ़ ग्राम पंचायत बनी पीएम सूर्य घर योजना का सोलर विलेज

Mon, 18 May 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बरगढ़ ग्राम पंचायत चुनी गई है। अब यहां के घरों और सभी सरकारी दफ्तरों को सौर पैनल से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में योजना का शुभारंभ किया। इसका क्रियान्वयन नेडा और सीडीपी सोलर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मिलकर कर रहे हैं। जिलाधिकारी गर्ग ने बताया कि जनपद की 350 ग्राम पंचायतों में से बरगढ़ को सोलर विलेज चुना गया है।
दो किलोवाट सोलर प्लांट की लागत 1.30 लाख रुपये है। इसमें केंद्र सरकार 90 हजार रुपये की सब्सिडी और स्थानीय प्रशासन 13 हजार रुपये की छूट देगा। लाभार्थी को 27 हजार रुपये का शुद्ध निवेश करना होगा। इस संयंत्र पर 25 वर्ष की वारंटी और 10 वर्ष की ऋण सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सबसे पहले पंजीकरण कराने वाले नागरिक नसीमुद्दीन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें