फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अमावस्या के दूसरे दिन भी उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 18 May 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी-38- मंदाकिनी नदी में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। शनि अमावस्या के दूसरे दिन धर्मनगरी चित्रकूट में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भोर होते ही मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान कामतानाथ की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन




देश के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से आए श्रद्धालुओं के जयघोष से परिक्रमा मार्ग दिनभर गूंजता रहा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए। पेयजल, चिकित्सा और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। खोजी कुत्ता दल ने प्रमुख स्थलों पर जांच अभियान चलाया और नाव संचालन के नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। प्रेमानंद महाराज के शिष्य श्याम शरण बाबा ने भी भगवान कामतानाथ की पूजा-अर्चना की। अमावस्या मेले के कारण स्थानीय बाजारों में भी रौनक दिखी, जहां पूजन सामग्री और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

फोटो 17 सीकेटीपी-38- मंदाकिनी नदी में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 17 सीकेटीपी-38- मंदाकिनी नदी में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें